जांजगीर-चांपा: जिले में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अशोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। बिर्रा थाना क्षेत्र में हुए इस मामले ने सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिर्रा निवासी अशोक पटेल ने अपनी दिवंगत पत्नी सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी पंजीयन कराकर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का गलत तरीके से लाभ लिया।

इस फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामला की जांच अतिरिक्त कलेक्टर के नेतृत्व में बिर्रा थाना पुलिस ने शुरू की। जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के बयान, मृत्यु पंजी और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसमें मृत्यु की तारीख संदिग्ध पाई गई, जिससे पूरा मामला उजागर हो गया।

इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अशोक पटेल और ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव रोहित पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ के बाद अशोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनके खिलाफ जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामला यह दर्शाता है कि योजनाओं में पारदर्शिता और निगरानी कितनी जरूरी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!