

लखनपुर/ प्रिंस सोनी: आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के खंड शिक्षा कार्यालय के सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में विकासखंड के 33 संकुलों से विज्ञान एवं गणित विषय के प्रत्येक संकुल के एक-एक विद्यार्थीयो ने भाग लिया।गणित विषय में प्रथम स्थान धनंजय पैकरा पूर्व माध्यमिक शाला अमेरा, द्वितीय स्थान खुशी ठाकुर पूर्व माध्यमिक शाला जूना लखनपुर, तृतीय स्थान दिलीप रजवाडे पूर्व माध्यमिक शाला पुहपुटरा तथा विज्ञान विषय में चंदा रजवाडे पूर्व माध्यमिक शाला बेलदगी, द्वितीय स्थान कुमारी मोना पूर्व माध्यमिक शाला लहपटरा तृतीय स्थान विकास कुमार पूर्व माध्यमिक शाला पुहपुटरा ने प्राप्त किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता सहायक खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर अनुशासित नागरिक बने कहां तथा प्रत्युत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी बच्चों को जलपान एवं पुरस्कार वितरण के बाद बि आर सी दीपेश पांडे के द्वारा कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन किया गया।

































