सूरजपुर: जिला प्रशासन सूरजपुर एवं माँ बागेश्वरी धाम ट्रस्ट कुदरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कुदरगढ़ महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 23 से 25 मार्च 2026 तक माँ बागेश्वरी धाम, कुदरगढ़ में किया जायेगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में खेल, संस्कृति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव में खेल कार्यक्रम की थीम ’’खूब खेलबो, नशा ले दूर रहबो’’ रखी गई है।
खेल प्रतियोगिताएँ -

महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता के साथ-साथ जिला स्तरीय वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिताएँ केवल पुरुष वर्ग के लिए हैं तथा इनमें सूरजपुर जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। आयु का कोई बंधन नहीं है और प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक निर्धारित है।

वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता में पंजीयन अनिवार्य -
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने विकासखण्ड में चिंन्हित किये गए प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर सकते हैं। वॉलीबाल के लिए - वि.ख. सूरजपुर एवं भैयाथान हेतु खेलावन सिंह (मो. 6260354080), वि.ख. ओडगी एवं प्रेमनगर हेतु प्रभाशंकर प्रसाद (मो. 7067019738) तथा वि.ख. प्रतापपुर एवं रामानुजनगर हेतु धर्मपाल रजक (मो. 9977929291) से संपर्क किया जा सकता है। कबड्डी के लिए - वि.ख. रामानुजनगर एवं प्रेमनगर हेतु रामसुभाष राजवाड़े (मो. 9977136160), वि.ख. भैयाथान एवं ओडगी हेतु संजय यादव (मो. 9304001651) तथा वि.ख. सूरजपुर एवं प्रतापपुर हेतु सहदेव रवि (मो. 6263774962) से संपर्क किया जा सकता है।

मल्लखम्ब का विशेष प्रदर्शन -

महोत्सव के तीसरे दिन 25 मार्च 2026 को सायं 7 बजे पामगढ़ के मल्लखम्ब खिलाड़ियों द्वारा शौर्य एवं नृत्य कला का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!