


अंबिकापुर: रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा ली गई, तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण कर टोलीवार परेड कराया गया। टर्न आउट एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।
रक्षित केंद्र के स्टोर शाखा में रखे सामग्रियों के रख रखाव एवं सही समय पर जवानों को वितरण हेतु निर्देश दिए एवं अन्य उपयोगी उपकरणों को समय समय पर मरम्मत कराने एवं मेंटेन रखने हेतु निर्देश दिए। साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से साफ सफाई व मेंटेन रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। रक्षित केंद्र में जवानों के वेल फेयर हेतु संचालित पुलिस यूनिट बैंक द्वारा अधिकारी कर्मचारीयों को आवश्यकतानुसार समय समय पर लाभ पहुंचाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा वाहन शाखा का विधिवत निरीक्षण किया गया। जिसमें शासकीय वाहनों की अद्यतन स्तिथि, रख रखाव एवं लॉग बुक चेक किया गया, बीपी वाहन एवं जैमर वाहन सहित अन्य मौजूद वाहनों को सही हालत में रखने हेतु वाहन शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया।
जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक राकेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुरेश भगत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण तूल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ती सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज सहित थाना चौकी एवं कार्यालय से कुल 174 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
































