


अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। बलरामपुर - रामानुजगंज जिला के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सहायक ग्राम घोसरा पारा / सरनाटोली में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुसमी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोरसापारा क्षेत्र में कथित रूप से हो रही अफीम की खेती की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गठित में पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम,
अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अंबिकापुर पूर्व महापौर अजय तिर्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलरामपुर हरिहर यादव, बलरामपुर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुसमी हरीश मिश्रा, शंकरगढ़ ब्लाक अध्यक्ष विजय पैकरा, चांदो ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी राजेंद्र भगत, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी फिलोमीना टोप्पो उक्त सभी को इस समिति में शामिल किया गया है. जो आज बुधवार को मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेंगे और वास्तविक स्थिति से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. जारी लिस्ट में समिति का संयोजक डॉ. प्रीतम राम को बनाया गया है. जबकि अन्य वरिष्ठ नेताओं को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
































