


LPG Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखने लगा है। इसी कड़ी में भारत के कई शहरों में गैस आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा LPG Crisis के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और केटरिंग कारोबार पर सीधा असर पड़ने लगा है।
जानकारी के अनुसार सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इसी कारण व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार से गैस एजेंसियों को कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी रोकने के निर्देश दिए हैं। LPG Crisis के कारण एजेंसी संचालकों के पास मौजूद स्टॉक भी तेजी से खत्म हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस आपूर्ति जारी रखी गई है, लेकिन इसके लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को अगला गैस सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही मिल सकेगा। सरकार का कहना है कि यह कदम घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने और आपूर्ति संतुलित रखने के लिए उठाया गया है।
दूसरी ओर, LPG Crisis का असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर साफ दिखाई देने लगा है। कई कारोबारियों को गैस की कमी के कारण कामकाज में परेशानी हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को वैकल्पिक ईंधन या अन्य साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि उनके व्यवसाय पर ज्यादा असर न पड़े।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति सामान्य नहीं हुई, तो LPG Crisis का असर आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकता है। इसलिए सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
































