बलरामपुर: बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए चांदी व अन्य जेवरात भी बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुसमी निवासी विनोद सोनी ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होली पर्व के कारण 4 मार्च को उनकी दुकान बंद थी। 5 मार्च की सुबह दुकान पहुंचने पर शटर और ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर चांदी के पायल, ब्रेसलेट, चैन, कड़ा, सोने के पुराने जेवर तथा गिल्ट के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी होना पाया गया।शिकायत के आधार पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर बकसपुर निवासी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कांस की थाली, प्लेट, कटोरा, हसली, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की चैन, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा गिल्ट के कान के टॉप्स सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!