बीजापुर: बीजापुर के थाना फरसेगढ़ क्षेत्र में ग्राम सेण्ड्रा में 02 मार्च को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना सफलतापूर्वक की गई. जिले में माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में डीआरजी, जिला बल, सीएएफ की संयुक्त टीमों द्वारा ग्राम  सेण्ड्रा में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है. वर्ष 2024 से अब तक 36 नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, पहुच विहिन रास्ते एवं कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षा बलों द्वारा अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं उच्च मनोबल का परिचय देते हुए नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना सफलतापूर्वक की गई है. यह उपलब्धि न केवल सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

भोपालपटनम् से फरसेगढ़, सेण्ड्रा तथा गढ़चिरौली को जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है . छ0ग0 और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली इन्द्रावती नदी पर पूल निर्माण का कार्य प्रगति पर है.आगामी समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर ग्रामों को सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे आवागमन एवं प्रशासनिक पहुँच में उल्लेखनीय सुधार होगा.

नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), मोबाइल नेटवर्क, सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुलभ होंगी.इससे माओवादियों की अंतर्राज्यीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी तथा क्षेत्र में स्थायी शांति एवं विश्वास का वातावरण निर्मित होगा.

माओवादी स्मारक भी ध्वस्त फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एड़ापल्ली के जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित 02 अवैध माओवादी स्मारक को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया. सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में माओवादी प्रभाव को समाप्त करने तथा आम नागरिकों में विश्वास बहाली हेतु सतत अभियान जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!