अंबिकापुर: अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपसी विवाद में एक युवक ने अपने ही पिता पर टांगी से वार कर हत्या कर दी और शव को घर के पास बनी पानी की टंकी में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पारसनाथ केरकेट्टा के रूप में हुई है। वह अपने बेटे प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा (23 वर्ष) के साथ एक ही परिसर में अलग-अलग घरों में रहता था। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी प्रभात मुर्गा दुकान में काम कर अपना खर्च चलाता था, जबकि मृतक कोई काम नहीं करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और मारपीट होती रहती थी।02 मार्च 2026 की रात दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। गुस्से में आकर प्रभात ने टांगी के पासे से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को घर के पास बनी पानी की टंकी में डाल दिया।

सूचना मिलने पर मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टंकी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी और वारदात के समय पहना गया बनियान जब्त कर लिया गया है।प्रकरण में थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक दिलसाय कुजूर,सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, अनिल सिंह, सैनिक ओमप्रकाश दुबे एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!