


अम्बिकापुर: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सरगुजा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। होलिका दहन (02 मार्च) और रंगोत्सव (04 मार्च) के मद्देनजर जिलेभर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 08 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 75 निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।सरगुजा जिले में 67 फिक्स पिकेट, 28 पेट्रोलिंग पार्टियां, 07 बाइक पेट्रोलिंग टीम और विशेष महिला गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जाएगी। प्रमुख जलाशयों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। रिजर्व बल को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा होली पर्व के दौरान तीन सवारी वाहन चालकों पर, नाबालिगो द्वारा वाहन चलाने पर एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गए हैं साथ ही होली एवं बोर्ड परीक्षाओ के मद्देनजर बिना अनुमति डीजे साउंड सिस्टम लगाने एवं विवादित गाना/संगीत बजाने जाने पर विधिवत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर डीजे जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, सड़क दुर्घटनाओ कों कम करने चौक चौराहो पर सख़्ती से चेकिंग करने के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओ के मामलो के मद्देनजर घायलों कों त्वरित आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था दिलाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को जिला अस्पताल से समन्वय बनाये रखकर उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं, होली पर्व के दौरान आमनागरिक सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 एवं डायल 112 के जरिये पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं, दर्ज शिकायतों पर सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जायगी।सरगुजा पुलिस द्वारा होली पर्व के मद्देनजर विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। सरगुजा पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाएँ।
(01) होली पर्व के अवसर पर नागरिकों से क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील की गई है।
(02) दुकान संचालको कों व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने एवं नागरिकों कों यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है ।
(03) थाना/चौकी अंतर्गत किसी प्रकार की घटना घटित होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गए है, आमजन त्वरित सहायता हेतु अपनी सूचना दर्ज करवाये।
(04) इस दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि किसी प्रकार का मुखौटा का उपयोग ना करें।
(05) ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग नहीं करने एवं किसी के ऊपर जबरन रंग नहीं लगाने की अपील की गई है।
(06) हुड़दंगबाजी करने वाले आपराधिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
(07) शराब पीकर वाहन न चलाएं: होली पर सबसे ज्यादा हादसे नशे में वाहन चलाने के कारण होते हैं। प्रत्येक चौक चौराहो पर ब्रेथ ऐनालाईजर से चेकिंग की जायगी।
(08) नागरिक दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
(09) ट्रिपल राइडिंग न करें, पुलिस टीम द्वारा ऐसे वाहन चालकों पर सख़्ती से कार्यवाही की जायगी।
(10) नागरिक वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें खाली सड़कों पर वाहन तेज न चलाये, मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें।































