


अंबिकापुर: सरगुजा आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने 560 नग नशीली टैबलेट के साथ तहसील का चपरासी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया।कल जिला सूरजपुर में गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिलसिवा ग्राउंड सूरजपुर के पास अभिषेक साहू अपने NISSAN MAGNITE कार क्रमांक सीजी 29 एजी 1098 में नशीला टैबलेट का सप्लाई करने वाला है। सूचना उपरांत तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तिलसिंवा ग्राउंड के चारों तरफ से घेराबंदी कर
अभिषेक साहू निवासी गोविंदपुर साहूपारा जिला सूरजपुर कलेक्ट्रेट सूरजपुर का चपरासी वर्तमान में तहसील विश्रामपुर में पदस्थ को 560 नग ALPRAZOLAM TABLET व 48 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत केस दर्ज कर आज न्यायालय सूरजपुर में पेश किया न्यायालय से जेल दाख़िल किया।
































