Bhopal : में आखिरकार भोपाल भाजपा शहर कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती ने रविवार देर रात पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। इससे पहले 10 फरवरी को घोषित सूची को संगठन के भीतर उठे विरोध के कारण रोकना पड़ा था। उस समय सूची सोशल मीडिया पर सामने आते ही असंतोष बढ़ गया था, जिसके बाद पार्टी ने उसे होल्ड कर दिया था।

करीब 20 दिन के इंतजार के बाद अब संशोधित सूची जारी की गई है। नई सूची में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। पहले जारी सूची में शामिल पार्षदों के नाम हटा दिए गए हैं। साथ ही प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना से जुड़े रहे सचिन दास बब्बा को महामंत्री पद से बाहर कर दिया गया है।

पहले शहर कार्यकारिणी में तीन महामंत्री बनाए गए थे, लेकिन संशोधित सूची में अब केवल दो नामों की घोषणा की गई है। एक महामंत्री पद फिलहाल रिक्त रखा गया है। यह बदलाव संगठनात्मक संतुलन और विवादों को शांत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!