कोरबा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर कथित एपस्टीन फाइल में हुए खुलासों को लेकर शनिवार को टीपी नगर चौक, कोरबा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी  का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का नाम एपस्टीन फाइल में आना गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि नैतिक आधार पर मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि ऐसे मामले में पद पर बने रहना उचित नहीं है।

महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि इस प्रकरण पर प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मंत्री से जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2017 के बीच केंद्रीय मंत्री और यौन अपराधी जेफरी एप्सटीन के बीच 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था, जिसकी जांच होनी चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम को पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष हरीश परसाई, शहर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, एनएसयूआई अध्यक्ष मनमोहन राठौर और पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहु, एडी जोशी, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, अविनाश प्रेमलता बंजारे, डॉ. गोपाल कुर्रे, बद्री किरण, रवि सिंह चंदेल, पुष्पा पात्रे, रामपुर विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिला सचिव जमुना राठौर ने किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!