गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना गौरेला पुलिस ने 28 फरवरी 2026 की सुबह की, जब मुखबिर से सूचना मिली कि मेन रोड नया बस स्टैंड तिराहा क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना गौरेला द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर घेराबंदी की और एक बोलेरो वाहन व मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक CG-13-UG-0629 में खाकी कार्टून में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिस पर मध्यप्रदेश का होलोग्राम अंकित था। आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।पुलिस ने कुल 25 कार्टून में भरी 1250 बोतल (प्रत्येक 180 एमएल) अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 225 लीटर और कीमत 1,56,250 आंकी गई है। साथ ही एक महेन्द्रा बोलेरो (कीमत 4 लाख), एक HF डिलक्स मोटरसाइकिल (कीमत 70 हजार) और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹6,26,250 है।

इस मामले में अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राम सिंह (35 वर्ष), बबुआ राम (28 वर्ष) और ऋषि कुमार पैकरा (31 वर्ष), सभी निवासी नेवरी नवापारा, थाना गौरेला शामिल हैं।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!