अंबिकापुर: होली पर्व के मद्देनजर अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कोट निवासी एक युवक के कब्जे से चार किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

पजानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2026 को थाना रघुनाथपुर क्षेत्र अंतर्गत उचडीह-मोहनपुर मार्ग पर गश्त के दौरान टीम ने तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक को संदेह के आधार पर ओवरटेक कर रोका। बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। रुकते समय पीछे बैठा व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को टीम ने पकड़ लिया।पूछताछ में चालक ने अपना नाम आशीष पटेल, निवासी ग्राम कोट, चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा बताया। उसके पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर चार अलग-अलग पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में एक-एक किलो गांजा भरा था। तौल करने पर कुल वजन चार किलोग्राम पाया गया।आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को विशेष न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल करने का आदेश जारी किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि होली के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उड़नदस्ता टीम लगातार गश्त कर रही है और तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी और चंद्रावती का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!