नई दिल्ली: हर महीने आर्थिक बदलाव होते हैं, जो लोगों की मंथली खर्च को प्रभावित करते हैं. मार्च 2026 में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं, जिसमें एलपीजी गैस से लेकर सिम और रेलवे टिकट संबंधी नियम शामिल हैं. ये बदलाव आपकी जेब को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं. आइए जानते हैं अगले महीने से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं.एलपीजी गैस सिलेंडर,रेलवे टिकट,सिम बाइंडिंग का नियम,यूपी पेमेंट,मिनिमम बैलेंस का नियम,मिनिमम बैलेंस का नियम,सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ के रेट

एलपीजी गैस सिलेंडर

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी के दाम में बदलाव आता है. पिछले कुछ समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ही बदलाव देखा गया है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर हैं. पिछले महीने कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगभग आरएस49 तक बढ़ोतरी की थी. इस महीने भी इसमें बदलाव की उम्मीद की जा रही है.

रेलवे टिकट

1 मार्च 2026 से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का नियम बदलने जा रहा है. अब भारतीय रेलवे का पुराना UTS ऐप 1 मार्च से बंद किया जा सकता है, जिसकी जगह पर अब नया RailOne ऐप पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा. इस नए एप पर जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें उपलब्ध होंगी.

सिम बाइंडिंग का नियम

सरकार डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया नियम लेकर आ रही है. इस नियम के तहत आपका व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप्स अब सीधे आपके सिम से लिंक रहेंगे. अगर आप अपने फोन से सिम निकालते हैं तो ये ऐप्स तुरंत काम करना बंद कर देंगे. आप वाई-फाई या किसी अन्य नेटवर्क के माध्यम से भी इन ऐप्स को बिना सिम के ऑपरेट नहीं कर पाएंगे.

UPI पेमेंट

1 मार्च से डिजिटल पेमेंट सिस्टम में सुरक्षा को और मजबूत किया जाने वाला है. बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांसफर अब सिर्फ यूपी पिन से नहीं होगा, बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है.

मिनिमम बैलेंस का नियम

देश के बड़े सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंस को लेकर बदलाव करने जा रहे हैं. पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्टी लग जाती थी, लेकिन अब एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्टी लगाई जाएगी.

सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ के रेट

पेट्रोलियम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को हवाई जहाज में इस्तेमाल वाले एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के साथ सीएनजी (सीएनजी) और पीएनजी (पीएनजी) के दामों में बदलाव करती हैं. उम्मीद है कि 1 मार्च से भी इन नियमों में बदलाव हो सकता है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!