सूरजपुर:  सूरजपुर जिले में फॉरेस्ट गार्ड के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने एक फॉरेस्ट गार्ड को उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया और कथित तौर पर जबरन गाना बजाकर उससे डांस करवाया। इसके बाद युवकों ने उसकी महिला मित्र के सामने ही उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल यह मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़ित फॉरेस्ट गार्ड का नाम बुधराम पैकरा है, जो देवनगर बीट में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र के साथ देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया।वायरल वीडियो में युवकों द्वारा गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस कराते और बाद में उसके साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

इस वायरल वीडियो का संचार टुडे सीजीएमपी न्यूज पुष्टि नहीं करता है

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!