बलरामपुर: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बलरामपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेंद्र कटारा तथा पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।

इस बैठक में होली के दौरान संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दिन दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर हुड़दंग करने वालों तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही डीजे संचालकों को भी कड़ी चेतावनी दी गई है। बिना अनुमति डीजे बजाने या नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने होली के दौरान मुखौटे के उपयोग और बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मुखौटे की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।शांति समिति की बैठक तहसीलदार बलरामपुर एवं थाना प्रभारी बलरामपुर भापेंद्र साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!