


अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत आज दिनांक को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के परीक्षा केन्द्र क्रमांक 75 सहित विभिन्न केन्द्रों में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा, बड़ादमाली, कतकालो, करजी, गुमगराकला, तुरना, सेजेस लखनपुर, कन्या लखनपुर, बालक लुण्ड्रा, डूमरडीह, बरगीडीह, बालक बतौली, कन्या बतौली, कन्या सीतापुर, नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर, सलका, प्रभात राय, किश्चियन स्कूल सूर्यापारा, आदर्श जीवन दीप जजगा एवं संत मोंटफोर्ट बनेया सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी, मेण्ड्राकला, नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर तथा आदर्श जीवन दीप जजगा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों में परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित होना पाया गया।
सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हेतु कुल 9665 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9393 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 272 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
































