अंबिकापुर: पीलिया से एक बच्चे की मृत्यु होने की जानकारी प्रकाशित की गई है। उक्त समाचार के संबंध में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा द्वारा प्रकरण का परीक्षण एवं विस्तृत डेथ रिव्यू किया गया।

जांच में पाया गया कि दिव्यांश, उम्र 13 वर्ष, को दिनांक 23.02.2026 को उपचार हेतु राजमाता देवेन्द्र कुमारी चिकित्सा महाविद्यालय, अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मरीज के ब्लड, यूरिन, एल.एफ.टी. (LFT), विडाल (Widal) एवं सी.बी.सी. (CBC)  सहित आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराई गई।प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार दिव्यांश को पीलिया (जॉन्डिस) रोग होने की पुष्टि नहीं हुई है। अतः पीलिया से मृत्यु होने संबंधी समाचार तथ्यात्मक नहीं पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की बीमारी अथवा स्वास्थ्य संबंधी सूचना के लिए आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पीलिया की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!