


बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसागुड़ी हरिजनपारा निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2023 से आरोपी उमेश दिवाकर पिता मंगलू, निवासी कोईलारी, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा, लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 69 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है।
































