


रायपुर: DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) फंड प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने आरोपी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो द्वारा पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 02/2024 की विस्तृत विवेचना के बाद यह गिरफ्तारी की गई।जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों और विभिन्न व्यक्तियों के कथनों से प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि आरोपी ने DMF निधि से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपने परिचितों और फर्मों को कमीशन लेकर कार्य दिलवाने तथा आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदारों और निकट संबंधियों के माध्यम से भी अलग-अलग फर्मों को कमीशन के बदले DMF मद के कार्य दिलवाने की गतिविधियां संचालित कीं।
विवेचना में यह भी पाया गया कि आरोपी द्वारा DMF फंड से संबंधित विभिन्न जिलों में कमीशनखोरी के जरिए कार्य आवंटन कराने का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से जुड़े संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी को विधि अनुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
































