अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के विभिन्न तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ हल्का पटवारियों के कार्यों में प्रभावशीलता, प्रशासनिक दक्षता एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए 58 पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

कलेक्ट अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7 (2) तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ-2-48/सात-2/2014 दिनांक 12 सितम्बर 2014 में उल्लेखित राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-पांच-क्रमांक-1 की कंडिका-16 के प्रावधानों के तहत की गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित पटवारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन एवं जनसामान्य को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानांतरण आदेश का त्वरित पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राजस्व कार्यों में निरंतरता बनी रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!