लखनपुर/प्रिंस सोनी: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा कोयला खदान से कोयला चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.5 टन चोरी का कोयला और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अमेरा कोयला खदान से संगठित तरीके से कोयला चोरी और तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। इस पर राजेश कुमार अग्रवाल (डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा) के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम को सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आनंद राम केवट (36 वर्ष), निवासी पूहपुटरापारा चिलबिल, थाना लखनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से लगभग 2.5 टन अवैध कोयला और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह, प्रवीण तिवारी तथा आरक्षक दशरथ राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!