बलरामपुर: बलरामपुर जिले के थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से लाई जा रही 104 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार सहित करीब 5.46 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोल, थाना चिनिया, जिला गढ़वा (झारखंड) निवासी अभिमन्यु गुप्ता अपने साथी के साथ सफेद रंग की टाटा टैगोर कार क्रमांक JH03 AB 3301 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर खुरई के रास्ते रामचंद्रपुर की ओर आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल घेराबंदी की गई।घेराबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर साथी सहित भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिमन्यु गुप्ता (30 वर्ष) एवं प्रभात कुमार गुप्ता (23 वर्ष), निवासी ग्राम डोल, थाना चिनिया, जिला गढ़वा (झारखंड) बताया।कार की तलाशी लेने पर 8 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड और 4 पेटी रॉयल स्टैग कुल 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,46,820 रुपए आंकी गई। साथ ही 4 लाख रुपए मूल्य की टाटा टैगोर कार भी जब्त की गई।

इस मामले में थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!