सूरजपुर: एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम पुलिस लाईन में आयोजित परेड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारी व जवानों के वेश-भूषा का जायजा लिया। राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों से परेड़ के कमाण्ड दिलवाए। निरीक्षण के दौरान जवानों के वेशभूषा को देखा। अच्छे वेशभूषा और बेहतर परेड़ कमाण्ड करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया वहीं लापरवाही पर सजा दी। शासकीय पुलिस वाहनों का जायजा लिया और चालकों को वाहनों में अनिवार्य रूप से हेलमेट, जाली व केन रखने के निर्देश ताकि आपात स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके। परेड़ के दौरान आकर्षक बैंड बजाने पर संभागीय बैंड पार्टी को पुरस्कृत किया। आर्म्स शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स-एम्युनेशन के रख-रखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात् स्टोर, शस्त्रागार सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया।

डीआईजी व एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन में दरबार लगाकर अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा कर उनके समस्याओं को जाना और उन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेसिक पुलिसिंग के साथ ही तकनीकी रूप से सक्षम होकर कार्य करें। हर कदम पर सजग, हर परिस्थिति में सक्षम और जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहकर कार्य करें। पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का दायित्व है जिसे ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाए। बेहतर कानून व्यवस्था, प्रभावी पुलिसिंग और आम जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए तत्परता एवं निष्पक्षता से कार्य करें। जवानों के आत्मविश्वास, अनुशासन और सजगता की सराहना कर कहा कि एक सक्षम पुलिस बल के लिए शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। पुलिस बल के लिए अनुशासन केवल एक नियम नहीं, बल्कि हमारी कार्यशैली का आधार है। इस दौरान एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी अनूप एक्का, रीता नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, जिले के थाना-चौकी प्रभारी सहित विभिन्न थाना-चौकी व रक्षित केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!