CG Board Exam 2026 के तहत छत्तीसगढ़ में आज से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस साल करीब 3.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 2396 केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निगरानी के विशेष निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। पहला पेपर हिंदी विषय का आयोजित किया जा रहा है।

10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल

  • 21 फरवरी 2026 – हिंदी
  • 24 फरवरी 2026 – अंग्रेजी
  • 26 फरवरी 2026 – सामाजिक विज्ञान
  • 28 फरवरी 2026 – विज्ञान
  • 6 मार्च 2026 – गणित
  • 9 मार्च 2026 – संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया
  • 11 मार्च 2026 – विभिन्न व्यावसायिक विषय (आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, टेलीकॉम, BFSI, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर, पर्यटन आदि)
  • 13 मार्च 2026 – विशेष श्रेणी: दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत और मूक-बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!