


बिलासपुर/बलरामपुर।बलरामपुर जिले के कुसमी में पदस्थ पशु चिकित्सक डॉ.अभषेक पांडे को राजनीतिक दलों व अफसरों ने प्रभारी जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार सौंप रखा है। इसकी शिकायत समाज सेवी व पूर्व पार्षद सोमनाथ भगत ने बलरामपुर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, सरगुज़ा आयुक्त, रायपुर मुख्यमंत्री को किया था। शिकायत के बाद सरगुज़ा आयुक्त ने कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को पत्र जारी कर जवाब मांगा था। मगर राजनीतिक दलों व अफसरों ने आज तक प्रभारी सीईओ के प्रभार से नही हटाया। समाज सेवी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर प्रभारी सीईओ के पद से हटाते हुए कराए गए निर्माण कार्यो की जांच की मांग की है।
समाज सेवी सोमनाथ भगत ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विभाग मंत्रालय के सचिव आरपी. मंडल ने पत्र क्रमांक 449/बी-2/स्था./ 27/01/20006 जारी कर छत्तीसगढ़ के समस्त कलेक्टर व समस्त जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कहा था कि पशु चिकित्सक को जनपद पंचायत का प्रभार दिया जा रहा है यह अत्यंत आपत्तिजनक एवं विभाग के उद्देश्यों के सर्वथा विपरीत है। इसके बाद भी पशु चिकित्सक डॉ. अभषेक पांडे को कुसमी सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। याचिका दायर में सीईओ डॉ. अभषेक पांडे के द्वारा ग्राम पंचायत धनेश्वरपुर, हंसपुर व नीलकंठपुर गांवों से स्वक्ष मिशन भारत की योजना के तहत शौचालय के निर्माण के लिए दी गई भारी धनराशि के दुरुपयोग किया गया है। याचिका दायर कर्ता ने प्रभारी सीईओ के पद से हटाते हुए कराए गए निर्माण कार्यो की जांच की मांग की है।

































