रायपुर: राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा जारी आदेश के तहत कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति पद पर प्रोफेसर मनोज दयाल की नियुक्ति की गई है।

छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 तथा संशोधन अधिनियम, 2025 की धारा 11 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है। प्रो. मनोज दयाल वर्तमान में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (हरियाणा) के जनसंचार विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुलपति का दायित्व संभालेंगे। उनका कार्यकाल, सेवा शर्तें एवं अन्य प्रावधान संबंधित अधिनियम एवं परिनियम के अनुसार निर्धारित होंगे।यह आदेश राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसस्ना द्वारा जारी किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!