सूरजपुर:  सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोनवाही में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला 16 फरवरी 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक अम्बिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कर सड़क के बीचों-बीच बर्थडे पार्टी मनाते और पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उक्त स्थान सोनवाही स्थित आरव रेस्टोरेंट के सामने का है। अम्बिकापुर-बनारस मार्ग व्यस्त मार्ग होने के कारण रात में भी यहां से एंबुलेंस सहित कई छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। युवकों द्वारा बीच सड़क पर जश्न मनाने और आतिशबाजी करने से यातायात बाधित रहा और कई वाहनों को रुकना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल सहित 4-5 अन्य साथियों के खिलाफ चौकी लटोरी, थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 54/2026 के तहत धारा 285 एवं 126(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह से यातायात बाधित कर जश्न मनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!