बलरामपुर:  राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 0 से 06 वर्ष के सभी बच्चों के वजन एवं ऊँचाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 25 फरवरी 2026 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि वजन त्यौहार में 0 से 06 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन एवं ऊँचाईयों की माप कर उसे पोषण ट्रेकर एप्प में एण्ट्री की जा रही है। वजन त्यौहार के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 06 वर्ष के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापना, पोषण स्तर की जांच एवं उनके अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा शिशुवती माताओं व अन्य हितग्राहियों को पोषण के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को वजन त्योहार के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य शासन की मंशानुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है, इसमें 0 से 6 साल के सभी बच्चों के वजन और ऊंचाई को दर्ज किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!