{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: जनपद पंचायत भैयाथान के सभाकक्ष में आज प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों की पंचायतवार विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव तथा रोजगार सहायकों की उपस्थिति में प्रत्येक पंचायत की स्थिति का अलग-अलग परीक्षण किया गया। इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन हितग्राहियों के मकान अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं या अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा सूरजपुर एसडीएम द्वारा भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को न्यायालय में बुलाकर समझाइश दी गई। उन्हें निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा योजना का लाभ समय पर लेने हेतु प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे हितग्राहियों से सतत संपर्क बनाकर निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करें, ताकि पात्र परिवारों को शीघ्र पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!