CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई. मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन तापमान में बदलाव ने लोगों को हैरान कर दिया है. दिन के समय धूप तेज रहने के कारण लोगों को दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है.

अगले 24 घंटों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन हल्की बढ़ोतरी का क्रम जारी रह सकता है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में गुरूवार की सुबह हल्की धुंध छाए रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. कुल मिलाकर, प्रदेश में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!