{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील के ग्राम सुंदरगंज में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बुधवार, 18 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम पंचायत सुंदरगंज के सरपंच व ग्राम समिति द्वारा खसरा नंबर 35, 255 और 552 की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी।

दरअसल यह कार्रवाई एसडीएम सूरजपुर, राजस्व विभाग एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की जा रही थी। जैसे ही जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया जाने लगा, मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों व अतिक्रमणकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहले सरपंच व ग्राम समिति के सदस्यों से झूमा-झटकी की गई, इसके बाद जेसीबी मशीन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई।स्थिति बिगड़ते देख जेसीबी को पीछे हटाया जा रहा था, इसी दौरान पथराव में रास्ते में खड़ी पुलिस की वाहन भी चपेट में आ गई, जिससे सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुँचा। घटना के दौरान ग्रामीणों व अतिक्रमणकारियों के बीच हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए।

18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के मामले में लटोरी तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार पैंकरा की रिपोर्ट पर चौकी लटोरी, थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 50/26 दर्ज किया गया है।पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 324(3), 221 एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!