सूरजपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष जिले में कुल 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 10,053 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में 8,045 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन कर लिया गया है। इसके अलावा परीक्षा से पूर्व सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु पत्र जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!