अंबिकापुर: सरगुजा जिले में जुआ खेलने और जुआ खेलवाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम फतेहपुर सुखरी नाला एवं आसपास के इलाकों में छापा मारकर जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई की। हालांकि पुलिस को दूर से आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन घटनास्थल से पांच दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाहर से जुआरियों को बुलाकर सुनसान स्थानों पर जुआ खेलवा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोनों थाना क्षेत्रों की टीम को एक साथ कार्रवाई के लिए लगाया गया। योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने बताए गए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।रेड के दौरान आरोपी तो फरार हो गए, लेकिन मौके से मिले दोपहिया वाहनों को थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। इन वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे जुआरियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने एवं खेलवाने की शिकायत पर दो आरोपियों  रविकांत जायसवाल (39) एवं दिवाकर तिवारी (33), दोनों निवासी बौरीपारा शिकारी रोड, अंबिकापुर  के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। दोनों को इस्तगासा के माध्यम से न्यायालय में पेश किया गया है।जुआ एक्ट के मामलो मे पुलिस टीम द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर प्राप्त शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!