


रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बैरनबाजार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी आदिल रज़ा उर्फ हरा सोनू ने पीड़ित आदिल इनायत को घर के बाहर बुलाया और फिर अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।
Raipur Chakubaji: वहीं फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
































