अंबिकापुर: संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में 30 जनवरी 2026 को गोदरमाना झारखंड निवासी अनूप गुप्ता व बतौली सरगुजा निवासी विनय गुप्ता के कब्जे से 6 लाख रुपये की 1200 नग नशीला इंजेक्शन ज़ब्त कर जेल दाखिल किया था। आरोपी अनूप गुप्ता ने अपने बयान में बताया कि उक्त नशीला इंजेक्शन गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता है और रंजीत विश्वकर्मा के पार्टनर्स मंजूर अंसारी व प्रमोद कुमार रंजीत विश्वकर्मा को नशीली इंजेक्शन सप्लाई करने का काम करते हैं। तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल से साइबर सेल की मदद मांगी फिर साइबर सेल की मदद से गढ़वा के तीनों आरोपी रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी व प्रमोद का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए पलटन घाट रामानुजगंज में तीनों को एक साथ 31 जनवरी 2026 को शाम को 1500 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी अनुमानित लागत 7 लाख 50 हजार रुपये आंकी है। तीनो आरोपियों को अनूप गुप्ता व विनय गुप्ता के अपराध में भी गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी 29 के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय रामानुजगंज में रिमांड लिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने डीआईजी राकेश अग्रवाल व उनकी साइबर टीम के सदस्य अजीत मिश्रा, भोजराज पासवान व उनके साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साइबर सेल की मदद के बिना सिर्फ 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करना संभव नहीं था। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि यह उड़नदस्ता टीम की बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन का सप्लायर माना जाता है। रंजीत विश्वकर्मा व उसके साथियों को गिरफ्तार करना बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। आरोपी अनूप गुप्ता ने बताया था कि यदि रंजीत विश्वकर्मा गिरफ्तार हो जाता है तो लगभग छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर 50 प्रतिशत रोक लग जाएगा।

उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मारकंडे के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, साइबर सेल सरगुजा के अजीत मिश्रा, भोजराज पासवान, जितेश साहू, विकास सिन्हा, लीना तिर्की, आबकारी उड़नदस्ता टीम के अशोक सोनी, गणेश पांडे, रणविजय सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता चंद्रावती, नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!