मध्य प्रदेश : में ठंड और कोहरे के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। MP Weather Update के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्योपुर और मुरैना में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है, जबकि आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मावठे की गतिविधियां जारी रहेंगी।

अलर्ट वाले जिलों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और राजगढ़ शामिल हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, सागर, विदिशा, उज्जैन और रतलाम में बादल छाए रहने की संभावना है।

माघी पूर्णिमा के अवसर पर कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए नर्मदापुरम, बांद्राभान, जबलपुर, नरसिंहपुर, ओंकारेश्वर और महेश्वर में नर्मदा नदी तथा उज्जैन में शिप्रा नदी पहुंचे। ठंड और बारिश के बीच भी लोग नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से चेतावनी दी है कि तेज हवा, आंधी और ओले के दौरान सावधानी बरतें। खुले स्थानों पर रहने से बचें और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता अपनाएं। इसके साथ ही बारिश और ओलों के चलते बिजली की तारों और पेड़ों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!