सूरजपुर: राजस्व अधिकारियों द्वारा अनुभाग प्रतापपुर के अंतर्गत उप तहसील डांडकरवा के ग्राम बटई में धान खरीदी से संबंधित टोकनों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान सोनसाय पिता तपेश्वरी के नाम जारी 440 क्विंटल के टोकन में 59 क्विंटल धान कम पाया गया। टोकन के अनुसार धान की उपलब्धता नहीं होने पर नियमानुसार 59 क्विंटल धान के बराबर रकबे का समर्पण कराया गया।
इसी क्रम में ग्राम बटई निवासी सुमंत पटेल के नाम जारी 150 क्विंटल के टोकन का भी सत्यापन किया गया, जिसमें मात्र 100 क्विंटल धान उपलब्ध पाया गया। शेष 50 क्विंटल धान के बराबर रकबे का समर्पण नियमानुसार कराया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत् सत्यापन एवं कार्रवाई की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!