

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओकरा में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक कार चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम तीन युवक बाइक से राजपुर से ग्राम ओकरा की ओर जा रहे थे। तभी ओकरा से खुटनपारा राजपुर की ओर आ रही टाटा अल्ट्रोज कार क्रमांक CG 16 CP 2395 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार विशाल कौशिक पिता कुमार साय (22 वर्ष), उत्तम कुमार पिता अर्जुन (21 वर्ष) तथा अजय आयाम (24 वर्ष) घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र ओकरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशाल कौशिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शेष दो घायलों का इलाज उप स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






















