अंबिकापुर: सरगुजा रेंज पुलिस में पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत आरक्षक (चालक) दिनेश प्रताप सिंह को प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नत किया गया। यह पदोन्नति कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज से जारी आदेश के परिपालन में की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित पदोन्नति कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल  ने फीता लगाकर दिनेश प्रताप सिंह को प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नत किया। इस अवसर पर एसएसपी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके अब तक के सेवा अनुभव के आधार पर और अधिक निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभाग द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!