

बलरामपुर: संक्रांति परब के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 667 करोड़ 57 लाख से अधिक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास/भूमिपूजन व लोकार्पण किया। जिसमें 323 करोड़ 96 लाख 21 हजार रूपये की लागत के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 343 करोड़ 61 लाख 25 हजार रूपये की लागत के 71 विकास कार्यों का शिलान्यास/भूमिपूजन शामिल है।
लोकार्पण के अंतर्गत 323 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपये के लागत राशि के 140 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग(भ/स) के 14 विकास कार्य लागत राशि 187 करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपये, लोक निर्माण विभाग सेतु के 3 विकास कार्य लागत राशि 14 करोड़ 56 लाख 5 हजार रुपये, क्रेड़ा विभाग के 1 विकास कार्य लागत राशि 1 करोड़ 80 लाख 9 हजार रुपये तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 63 विकास कार्य लागत राशि 119 करोड़ 87 लाख 67 हजार रुपये के कार्य शामिल हैं।
भूमिपूजन/शिलान्यास अंतर्गत 330 करोड़ 46 लाख 72 हजार रुपये की लागत राशि के 70 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग(भ/स) के 21 विकास कार्य लागत राशि 140 करोड़ 11 लाख 99 हजार रुपये, लोक निर्माण विभाग सेतु के 14 विकास कार्य लागत राशि 67 करोड़ 77 लाख 18 हजार रुपये, पीएमजीएसवाई के 19 विकास कार्य लागत राशि 81 करोड़ 46 लाख 08 हजार रुपये, क्रेडा विभाग के 01 विकास कार्य लागत राशि 1 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपये, नगर पालिका परिषद् बलरामपुर के 3 विकास कार्य लागत राशि 12 करोड़ 61 लाख 2 हजार रुपये, आदिवासी विकास विभाग के 2 विकास कार्य लागत राशि 26 करोड़ 64 लाख 1 हजार रुपये तथा जल संसाधान विभाग संभाग रामानुजगंज के एक विकास लागत राशि 13 करोड़ 14 लाख 53 हजार रूपये के कार्य शामिल हैं।





















