

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तातापानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वे कलश यात्रा के साथ तपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने तातापानी महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले के विकास को गति देने के उद्देश्य से 667 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 211 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तातापानी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर यातायात एवं कानून व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।





















