रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी 21 दिसंबर 2025 के मौसम प्रतिवेदन के अनुसार प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।

पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री, रायपुर माना में 7.8 डिग्री तथा राजनांदगांव में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री और दुर्ग में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान की बात करें तो जगदलपुर में 27.8 डिग्री, राजनांदगांव में 27.5 डिग्री और रायपुर-लालपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहा, लेकिन सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई।सुबह के समय आर्द्रता अधिक रहने के कारण कई इलाकों में कोहरा और ठिठुरन का असर देखा गया। प्रदेश के सभी जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है। नागरिकों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!