

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके तहत महिला मोर्चा के 29 जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
बताया गया कि सभी नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद की गई हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए पदाधिकारियों के माध्यम से महिला मोर्चा की संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
देखिए पूरी लिस्ट
























