बलरामपुर: प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत किसान हितैषी नीति का लाभ गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के किसानों को मिल रहा है। शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने के निर्णय से किसानों में धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साह है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है। और किसान अपनी उपज के साथ धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में पहुंच रहे है। इसी क्रम में ग्राम

सरनाडीह के किसान  केश्वर सिंह ने बताया कि शासन की पारदर्शी, धान खरीदी नीति ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया हैं। वे 5.5 एकड़ भूमि पर धान की खेती करते हैं। इस वर्ष 249 बोरी धान की बिक्री हुई है। केश्वर सिंह ने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य से उनकी वार्षिक आय में वृद्धि हुई है। बढ़ी हुई आय से वे परिवार की आवश्यक जरूरतों की पूर्ति, अगली फसल एवं भविष्य की योजनाओं को सुदृढ़ करने में सक्षम हो रहे हैं। वे बताते है कि पिछले वर्ष 242 बोरी धान बेचा था और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से प्राप्त राशि से बोर खनन करवाया है। जिसका सतत रूप से लाभ ले रहें है। धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर सटीक तौल व्यवस्था तथा पर्याप्त बारदाना जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सहज, पारदर्शी और किसान केंद्रित व्यवस्थाओं के लिए श्री केशवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!