बलरामपुर: शीतलहर और अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के द्वारा आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 09 बजे से 12ः30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12ः45 से 04ः15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12ः45 बजे से 04ः15 बजे तक व शनिवार को सुबह 09 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 09 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित की जायेंगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!