

अंबिकापुर।अंबिकापुर होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम”की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर दूरदर्शन द्वारा प्रसारित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. मंजू टोप्पो समेत संपूर्ण स्टाफ व छात्राएं सम्मिलित हुईं व सभी के द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का सामूहिक गान किया।
राष्ट्रगीत के सामूहिक गान ने सबके हृदय को देशभक्ति की भावना से भर दिया, डॉ. कल्पना गुहा डीन समाज विज्ञान संकाय( गतिविधि) ने राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य ने इस शुभ अवसर पर विचाराभिव्यक्ति करते हुए कहा कि भारतीयों के लिए यह सिर्फ गीत नहीं किंतु भारत मां का वंदन है।






















