जम्मू। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा पेश आया है। यात्रा के पारंपारिक रूट अर्द्धकुंवारी पर स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुए भूस्खलन में दो महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 के करीब श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को कटड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद ककड़ेयाल स्थित नारायणा अस्पताल स्थानांतिरत कर दिया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में घायल श्रद्धालुओं की पहचान संगीता उम्र 47 पत्नी मिंटु और उनकी बेटी उमंग उम्र 24 पुत्री मिंटु कुमार दोनों निवासी मुजफ्फपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों में एक अन्य श्रद्धालु अमित कुमार की 5 वर्षीय उर्वी व पत्नी डॉली उम्र 30 भी शामिल हैं जो मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली बताई जा रही हैं।इसके अलावा कमलेश पत्नी राम निवासी हरियाणा, मयंक गोयल पुत्र सुनील गोयल निवासी उत्तर प्रदेश, सावित्री पत्नी रत्तन लाल निवासी हरियाणा, किरण पत्नी सुभाष चंद्र निवासी मुहाली चंडीगढ़ भी शामिल हैं। इन सभी घायलों को बेहतर ईलाज के लिए ककड़ेयाल नारायणा भर्ती कराया गया है।

कटरा क्षेत्र में लगातार भारी बारिश और बिगड़ते मौसम के कारण यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पहले तो यात्रा बारिश के बीच भी जारी रखी गई थी परंतु श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कई जगह हुए भूस्खलन को देखते हुए दोपहर एक बजे यात्रा को स्थगित कर दिया था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!